लखनऊ, जून 11 -- चिनहट के कमता निवासी मंडी परिषद से रिटायर कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार शर्मा को साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश कर दो करोड़ मुनाफे का झांसा दिया। फिर उनसे धीरे-धीरे कई बार में 92.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने चिनहट थाने में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिनेश कुमार 2019 में रिटायर हुए थे। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें बलवीर मेंटर व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। ग्रुप की एडमिन साक्षी शर्मा ने खुद का कलकत्ता निवासी बताया। उसने ग्रुप में जुड़े हुए सभी लोगों को शेयर बाजार में निवेश करने पर सौ फीसद मुनाफा कमाने का झांसा दिया। बातों में वह भी आ गए। बलवीर और साक्षी ने उनसे बाइनांस ऐप डाउनलोड कराया। फिर उनकी आईडी जनरेट कर दी। दिनेश ने बताया कि आरोपियों ने उनसे उनकी बैंक डिट...