हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड (मंडी परिषद) के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर भाकपा माले भी मुखर हो गई है। रविवार को भाकपा (माले) नैनीताल जिला कमेटी ने प्रेस को जारी बयान में इन आरोपों की हाईकोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच और उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। पार्टी ने हल्द्वानी मंडी के फल-गल्ला व्यापारियों की डब्बू को हटाने की मांग का भी समर्थन किया है। भाकपा (माले) जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डब्बू की सरकारी इनोवा में 11 महीनों में करीब 2.70 लाख रुपये का डीजल भरा गया। एक दिन में 26 हजार तक का ईंधन भरवाने और सरकारी वाहन होने के बावजूद निजी टैक्सी किराए पर लेने के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.