मंडी निर्माण न होने से व्यापारियों में रोष
चंदौली, मई 29 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर फल सब्जी व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन मुगलसराय की मासिक बैठक गुरुवार को नई स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें व्यवसायियों की ओर से शासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। कहा कि संगठन के द्वारा वर्षों से स्थाई फल सब्जी मंडी एवं वेडिंग जोन की मांग करते रहे है। जबकि यह जनपद का मुख्य बाजार है और लाखों की संख्या में लोग निवास करते है। इसके बाद भी मंडी निर्माण नहीं हो सका। इससे सब्जी व्यापारियों में निराशा है। इसमें अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर, महेंद्र प्रसाद सोनकर, राजकुमार सोनकर,अमरनाथ सोनकर, जियालाल सोनकर, शंकर पहलवान, गोपाल सोनकर, धीरज सोनकर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.