अमरोहा, जनवरी 7 -- अमरोहा, संवाददाता। एसआईआर अभियान के दौरान 181177 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेट, अनुपस्थित आदि मतदाता शामिल हैं। धनौरा विधानसभा में सर्वाधिक 58455 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वहीं नौगावां सादात विधानसभा में 33718, अमरोहा विधानसभा में 43009, हसनपुर विधानसभा में 45995 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। एसआईआर से पूर्व जिले में 13 लाख 70 374 वोटर थे। एसआईआर के बाद 181177 मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। अब जिले में 11 लाख 89 हजार 197 वोटर रह गए हैं। मंगलवार को मतदाता सूची का आलख्य प्रकाशन कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.