अमरोहा, मार्च 31 -- अमरोहा, संवाददाता। राज्य योजना ग्रामीण के तहत शासन ने मंडी धनौरा-शेरपुर मार्ग पर रामगंगा फीडर चैनल पर बने जर्जर पुल के निर्माण को 5.98 करोड़ रुपये से प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दी है। क्षेत्र के करीब 20 से ज्यादा गांवों को जोड़ने वाले पुल के निर्माण से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।मंडी धनौरा-शेरपुर अन्य जिला मार्ग पर रामगंगा पोषक नहर पर बना पुल जर्जर हालत में है। बीते साल बारिश के सीजन में पुलों के गिरने और बढ़ते हादसों के बाद शासन ने जर्जर हालत के पुलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट अफसरों से तलब की थी। इसी दौरान पीडब्ल्यूडी ने मंडी धनौरा-शेरपुर मार्ग पर बने इस पुल का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब शासन ने रिपोर्ट के आधार पर 50 साल से ज्यादा पुराने इस पुल के निर्माण को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दी है। तीन गुण...