अमरोहा, फरवरी 28 -- मंडी धनौरा/बछरायूं, हिटी। रंग एकादशी पर शुक्रवार को क्षेत्र में जुलूस धूमधाम संग निकाले गए। मनोहारी झांकियों ने सभी का मन मोहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए पर्व की बधाई दी। वहीं जुलूस का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। मंडी धनौरा में होली समिति के संयोजन में शुक्रवार सुबह रंग एकादशी जुलूस का शुभारंभ गढ़ी मंदिर धर्मशाला से हुआ। पुराना स्टेट बैंक तिराहा, गंज बाजार, अग्रसेन बाजार, हरदेव बाजार, कंचन बाजार, अंहिसा स्तंभ चौराहा, बाईपास मार्ग, शेरपुर चुंगी आदि स्थानों से होता हुआ जुलूस गढ़ी मंदिर धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल श्रीराधा कृष्ण, शिव पार्वती आदि मनोहारी झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस में शामिल लोग फूलों की वर्षा करते हुए चल रहे थे। एक-दूसरे को रंग-गुलाल भी लगाया। इस दौ...