अमरोहा, जनवरी 3 -- मंडी धनौरा। गुरुवार देर रात नगर के मोहल्ला महादेव में बूढे बाबा के मठ के पास दो खोखों में अचानक आग लग गई। मौके पर अफरातफरी के हालात बन गए। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मठ के पास स्थानीय निवासी सुधीर वर्मा का खोखा है, जिसमें वह डिस्पोजल क्रॉकरी बेचते हैं। गुरुवार देर रात अचानक उनके खोखे में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पास ही दूसरे खोखे ने भी आग पकड़ ली। पास ही नए साल पर खाटू श्याम बाबा का कीर्तन चल रहा था, ऐसे में वहां हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। इसी बीच सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची व कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित सुधीर वर्मा ने अग्निकांड में चार लाख रुपये के नुकसान की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.