विकासनगर, अप्रैल 7 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के मंडी चौक स्थित एक प्लाईबुड व हार्डवेयर की दुकान में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...