शाहजहांपुर, जून 29 -- रोजा। रोजा मंडी परिसर में स्थित एक गोदाम का ताला तोड़कर चोर करीब 20 कुंतल सरसों चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर गोदाम मालिक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौक निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि गेट संख्या एक के पास आईटीआई दीवार से सटी बी-85 नंबर गोदाम में सरसों और गेहूं रखा हुआ था। 26 की शाम उन्हें सूचना मिली कि गोदाम का ताला टूटा है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि करीब 45 बोरे सरसों गायब थे।उन्होंने डायल 112 पर सूचना देने के बाद अगले दिन रोजा थाने में तहरीर दी। यह भी पढ़ें- मंडी गोदाम से 20 क्विंटल सरसों चोरी, ताला तोड़कर बोरे गायब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गोदाम परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...