मंडी गेट के सामने चाय की दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी
सिद्धार्थ, मई 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। इटवा थाना क्षेत्र के सहियापुर मंडी समिति गेट के सामने शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक चाय की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 सुभाष नगर निवासी आज्ञाराम यादव मंडी गेट शाहपुर के सामने छप्परनुमा मकान में चाय की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। यह भी पढ़ें- धमाके के साथ फटे सिलेंडर, भीषण आग से आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक शुरुआत में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैल गई। इस दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया इससे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.