मंडी के शौचालय बदहाल, महिला व्यापारियों को हो रही भारी परेशानी
कन्नौज, जून 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति (निगम मंडी) में बने शौचालयों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। मंडी परिसर में आधुनिक सुलभ शौचालय के नाम पर तीन स्थानों पर शौचालय बने हुए हैं, लेकिन तीनों ही देखरेख के अभाव में बदहाल पड़े हैं। गंदगी और अव्यवस्था के कारण व्यापारियों, आढ़तियों, श्रमिकों तथा पल्लेदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी के पूर्वी छोर पर सब्जी मंडी के पास स्थित आधुनिक शौचालय के आसपास बड़ी-बड़ी घास और झाडिय़ों का साम्राज्य है। अंदर और बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे वहां तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। पश्चिमी छोर पर बने शौचालय की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। मंडी के तीनों शौचालय लंबे समय से उचित रखरखाव के अभाव में उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं। इस समस्या से सबसे अधिक दिक्कत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.