मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संजय मिश्रा और भाजपा नेता व वरिष्ठ व्यापारी अचिंत मित्तल के नेतृत्व में लखनऊ स्थित किसान भवन में मंडी परिषद के डायरेक्टर इन्द्रविक्रम सिंह से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में सचिन सिंघल और रिंकल बंसल भी शामिल रहे। व्यापारियों ने डायरेक्टर को मुजफ्फरनगर मंडी समिति से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रोपराइटर से पार्टनर नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में काफी मुश्किलें आ रही हैं। इसके साथ ही गुड़ मंडी में अनाज व गुड़ की घटती आवक, बारिश में जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण और चुनावी अधिग्रहण से होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- व्यापारियों का लखनऊ में प्रदर्शन डायरेक्टर इन्द्र विक्रम सिंह ने सभी समस्याओं...