मंडी अफसरों ने वसूला 74 हजार जुर्माना
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- प्रतापगढ़। बिना मंडी शुल्क जमा किए बस्ती से प्रयागराज जा रहा चावल लदा वाहन मंडी परिषद के अफसरों ने चिलबिला चौराहे के बगल रोक लिया। जांच में चालक के पास चावल के अभिलेख नहीं मिले। सूचना पर पहुंचे व्यापारी ने बतौर जुर्माना 74 हजार 250 रूपये जमा कर वाहन रिलीज कराया। मंडी सचिव अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई में मंडी इंसपेक्टर रोहित शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.