प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- प्रतापगढ़। बिना मंडी शुल्क जमा किए डीसीएम ट्रक पर 120 क्विंटल धान लादकर चालक विनोद वाराणसी ले जा रहा था। रानीगंज कैथोला बाजार में खड़े मंडी अफसरों ने रोक कर चालक से अभिलेख मांगा तो वह नहीं दिखा सका। धान लदा डीसीएम लेकर अफसर महुली मंडी आ गए। सोमवार दोपहर बाद 37 हजार 620 रुपये जुर्माना जमा कराने के बाद डीसीएम छोड़ दिया गया। मंडी सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई में मंडी इंसपेक्टर रोहित श्रीवास्तव, नितीश सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- जीएसटी विभाग का चेकपोस्ट पर छापा, 20 ट्रक जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...