फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद। रबी की फसल की खरीद बुधवार से शुरू हो रही है। इसे लेकर मंडियों में सभी तैयारियां पूरी होने के दावे किए गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि मंडी परिसर में साफ-सफाई के साथ किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों और एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस बार मंडियों में बायोमेट्रिक आधारित खरीद प्रणाली लागू की गई है। प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए किसान स्वयं या उनके द्वारा नामित तीन व्यक्तियों में से किसी एक का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जिससे किसान को खुद खेत छोड़कर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।इसके अलावा सभी मंडी स्थलों की जियो-फेंसिंग की गई है। इसके तहत गेट पास जारी करने,...