फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- नूंह, संवाददाता। रबी सीजन में फसल की अवैध जमाखोरी और मंडी शुल्क चोरी रोकने के लिए कमेटियां बनाई गईं। जिला और उपमंडल स्तर पर टीमें गठित कर दी गई हैं। ये टीमें मंडियों में नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई करेंगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी की अध्यक्षता स्वयं अतिरिक्त उपायुक्त करेंगी, जबकि इसमें पुलिस, राजस्व, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और संबंधित खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। यह कमेटी पूरे जिले की मंडियों की गतिविधियों पर नजर रखेगी और समय-समय पर निरीक्षण करेगी।इसके अलावा नूंह, पुन्हाना, तावडू और फिरोजपुर झिरका उपमंडलों में अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। इन कमेटियों की अध्यक्षता संबंधित उप...