फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, सरसमल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मंडियों में गेहूं-सरसों खरीद पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। गैस की कमी की अफवाहों से बचने की अपील भी की। मंगलवार को जारी बयान में मंत्री ने यह दावा किया। उन्होंने बताया कि इस बार खरीद प्रक्रिया को आधुनिक बनाया गया है। किसानों के वाहनों को जियो टैगिंग से जोड़ा गया है और मंडियों में प्रवेश के लिए पास जारी किए जा रहे हैं। साथ ही बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू की गई है, जिससे बाहरी व्यापारी किसान बनकर खरीद में गड़बड़ी न कर सकें। व्यवस्था की रोजाना समीक्षा भी की जा रही है।मंत्री ने बताया कि हजारों किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं और बड़ी मात्रा में खरीद हो चुकी है। सरकार का प्रयास ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.