गुमला, मार्च 30 -- घाघरा प्रतिनिधि । घाघरा प्रखंड के हापामुनी में आयोजित पांच दिनी पारंपरिक मंडा मेला पूरे उत्साह और भक्ति भावना के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को मेले में भाग लेने वाले सैकड़ों भोक्ताओं ने शाम करीब पांच बजे घाघरा मुख्यालय में नगर भ्रमण किया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।नगर भ्रमण के दौरान बोलो शिवा मुनि महेश के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। रास्ते भर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पानी और फल का वितरण भी किया गया। जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली। मेला में शामिल भोक्ता भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए कठोर नियमों और तप का पालन करते हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भोक्ता अपनी आस्था और विश्वास का परिचय देते हैं। यह परं...