रामगढ़, जून 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। कोठार में रविवार रात श्री श्री शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मंडा पर्व मनाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडा पूजा में शामिल भोक्ताओं ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट शिवभक्ति और आस्था का परिचय दिया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने लोटन सेवा कर भगवान शिव की आराधना की। मंडा पूजा के अवसर पर आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो और कांग्रेस नेता दिनेश मुंडा शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान छऊ नृत्य टीमों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया। यह भी पढ़ें- सांडी तिलैया में शिव मंडा पूजन का आयोजन इस अवसर पर मनोज कुमार महतो ने कहा कि मंडा पूजा हमारे पूर्वजों की ह...