रांची, मई 8 -- कर्रा, प्रतिनिधि। विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि मंडा पूजा आदिवासी-मूलवासी समाज की आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसे संरक्षित रखना जरूरी है। वे कर्रा प्रखंड के सिलमा (बिरदा) गांव में आयोजित मंडा पूजा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मेला और नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक का ग्रामीणों और मेला समिति के सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। विधायक ने बाबा बूढ़ा महादेव पूजा स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने झूलन खूंटा निर्माण कार्य जल्द कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में नागपुरी ऑर्केस्ट्रा और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। देर रात तक...