रांची, अप्रैल 4 -- कर्रा, प्रतिनिधि। आठ दिनों तक चले मंडा पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा ने मंडा पूजा समिति को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भगतों ने निर्जला व्रत और फलाहार रखकर नंगे पांव भगवान भोलेनाथ की आराधना की। साथ ही मेला और ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में कर्रा पुलिस की भूमिका की भी सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...