मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति और आस्था का पर्व है: विधायक
रामगढ़, जून 3 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति और आस्था का पर्व है। उक्त बातें पतरातू डैम किनारे उचरिंगा गांव में आयोजित शिव पार्वती उपासना का पर्व मंडा में मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कही। कहा कि हमें इस धरोहर को संजो कर रखना है। मुख्य अतिथि विधायक की रोशन लाल चौधरी ने मंडा मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया। पूजा में पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद भी पहुंची। जबकि मंडा मेला में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का उपस्थित सैकड़ों लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। मंडा पूजा में भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर शिव भक्ति की कठिन परीक्षा दी। शिवालय मंदिर में शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर तीन दिनों से चले आ रहे निर्जला उपवास व्रत को तोड़ा। जबकि दर्जनों भक्तों ने बनस झूला में भी भाग लिया। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम,प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.