रांची, अप्रैल 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मंडा पूजा हमारी माटी, सनातन परंपरा और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है यह बात भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने पुरियो गांव में आयोजित मंडा पूजा समारोह के दौरान कही। रविवार को यहां फूलखूंदी और रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व तप, त्याग और प्रकृति वंदना का अनूठा संगम है। भोक्ता कई दिनों तक उपवास रखकर दहकते अंगारों पर चलकर अपनी असीम भक्ति का परिचय देते हैं, जो सच्ची आस्था की मिसाल है। यह अनुष्ठान गांव की सुख-शांति, अच्छी वर्षा और बेहतर कृषि उपज की कामना के साथ किया जाता है। यह भी पढ़ें- गोला के तीन गांवों में शिव मंडा पूजा का आयोजन रविवार रात मंडा पूजा के तहत फूलखूंदी का आयोजन हुआ, जिसमें भोक्ताओं ने भग...