लोहरदगा, अप्रैल 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा किस्को प्रखंड के तिसिया गांव में शिव मंडा पूजा के सफल आयोजन को लेकर राजू गुप्ता की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें पूजा समिति का गठन किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपने-अपने सुझाव भी दिए।बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल की रात फूलखुंदी एवं नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, वहीं अगले दिन मेला एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर श्रद्धालु निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना करेंगे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत धधकती आग पर चलकर अपनी आस्था और भक्ति का परिचय देंगे।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- सिजुवा बस्ती में बहेगी भक्ति की बयार को सफल बनाने के लिए पूजा समित...