मंडा पर्व झारखंड की सांस्कृतिक विरासत : सन्नी
रांची, मई 31 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के चामा पंचायत अंतर्गत रामदगा गांव में आयोजित मंडा महोत्सव में भाजपा युवा नेता सन्नी टोप्पो ने कहा कि मंडा पर्व झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है, जिसे सहेजना सभी की जिम्मेदारी है। शनिवार को मंडा पूजा समिति की ओर से फूलखुंदी सह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फूलखुंदी अनुष्ठान में उपवासधारी भोक्ताओं ने भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए दहकते अंगारों पर चलकर अनुष्ठान पूरा किया। इसके बाद कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सन्नी टोप्पो ने युवाओं से शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- होसिर में आस्था का पर्व मंडा हर्षोल्लास मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.