रुडकी, जनवरी 7 -- भगवानपुर। मंडावर गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भगवानपुर सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के एक गांव से आए कुछ लोग जमीन खरीदने पहुंचे। इसी दौरान एक वर्ष पुराने विवाद को लेकर मंडावर निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें देखकर विवाद खड़ा कर दिया। आरोप है कि बाद में यूपी से आए लोगों ने फायरिंग की सूचना भगवानपुर थाने में दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच पड़ताल में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई, बल्कि मामला पुराने विवाद से जुड़ा हुआ निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में बैठकर सुलह के प्रयास करने लगे। उप निरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.