पलामू, अप्रैल 8 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा गांव के एक मकान से मंगलवार की रात में पुलिस ने 23 वर्षीया नवविवाहिता चंचल सिंह का शव बरामद किया है। वह छह महीने के बेटे की मां थी। बिहार के रोहतास जिले के केसडिहरा गांव निवासी चंचल सिंह, मडवा गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह के साथ 2 वर्ष पहले ब्याही गई थी। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि बुधवार की सुबह में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संबंधित मामले में आवेदन प्राप्त हुई है जिसके आधार पर प्राथमिकी करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। दहेज के लिए हत्या की शिकायत की गई है।मृतका चंचल के चाचा श्रीराम सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात उन्हे मंडवा से सूचना दी गई उनकी बेटे गिर गई है, उसे ले जाइए। जब व...