लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति 2.0 स्वाभिमान से सफलता की ओर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खीरी जिले के तीन बच्चों ने सफलता हासिल की है। इन तीनों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के तीन छात्रों ने सफलता हासिल की है। इनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिन बच्चों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है उसमें अनुज कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय थरिया बेहजम, छवि सिंह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व मानसी त्रिवेदी उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को हुआ है। सुगमकर्ता पूनम गुप्ता, अपर्णा पाण्डेय व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.