आजमगढ़, फरवरी 3 -- आजमगढ़। राजकीय महिला महावि‌द्यालय अहिरौला आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया में जिले स्तर पर हुई सड़क सुरक्षा की भाषण, नाटक और रील प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को सम्मिलित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाइवा अख्तर, मऊ को मिला दूसरा स्थान कविता चौबे, आजमगढ़ और तीसरा स्थान श्वेता सिंह, बलिया की छात्रा को प्राप्त हुआ। नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री गांधी पीजी कॉलेज आजमगढ़ कि संयुक्त टीम को प्राप्त हुआ। दूसरा स्थान श्री बजरंग कॉलेज दादर बलिया कि छात्रों ने प्राप्त किया तथा तीसरा स्थान तालीमु‌द्दीन पीजी कॉलेज मऊ की छात्राओं ने प्राप्त किया। इसी प्रकार रील निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महिला महावि‌द्यालय की छात्र...