मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 22 अगस्त को, छह जिलों के विजेता जुटेंगे
लखनऊ, अगस्त 13 -- भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 की संभावनाओं और चुनौतियों पर मंथन के लिए मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 22 अगस्त को होगी। संगोष्ठी का आयोजन अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी में किया जाएगा। इसमें लखनऊ मंडल के छह जिलों के जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ समेत मण्डल के छह जिलों से पहला व दूसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थी मण्डल स्तरीय संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। लखनऊ में पहला स्थान पाने वाले गोमतीनगर के स्टडी हॉल स्कूल के रिदित टंडन और दूसरा स्थान पाने वाले काकोरी स्थित बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के अक्षय शुक्ला हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 22 अगस्त को, छह जिलों के विजेता होंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.