गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर। पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शनिवार को मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं और चुनौतियां' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मंडल के विभिन्न जनपदों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र दर्श नारायण उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा जान्हवी जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह के निर्देशन और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह के संयोजकत्व में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विज्ञान प्रगति अधिकारी धनन्जय कुमार सिंह रहे। यह भी पढ़ें- विज्ञान संगोष्ठी...