बिजनौर, सितम्बर 8 -- क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी छात्र सूर्य मौर्य ने मंडल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। सूर्य ने अंडर-17 वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 105 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वह मुजफ्फरनगर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगा। सोमवार को अमरोहा जनपद के जनता इंटरमीडिएट कॉलेज मूढ़ाखेड़ा में मंडल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में सूर्य मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।सूर्य मौर्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। उसने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद वह ग्राम खिलाड़ी स्...