मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 5 -- सदर बाजार स्थित महेश ज्ञानदीप उच्चतर माध्मिक विद्यालय की छात्रा भाविका धीमान ने सहारनपुर में आयोजित मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सहारनपुर के एसएएम इंटर कालेज में गुरुवार को आयोजित मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में सदर बाजार स्थित महेश ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा भाविका धीमान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर शहर व स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्या व समस्त स्टाफ ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.