मंडल स्तरीय कला उत्सव में जीजीआईसी की छात्राओं को मिले सर्वाधिक पुरस्कार
रायबरेली, सितम्बर 29 -- रायबरेली संवाददाता। मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में जनपद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कई विधाओं में अपना स्थान बना कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं ने लखनऊ मंडल के कई जनपदों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें सर्वाधिक पुरस्कार पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की झोली में आए। राजकीय हाई स्कूल रोझइया भीखमशाह की लोक नृत्य समूह की छात्राओं लक्ष्मी प्रिया, विशाली व खुशबू ने मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। ये छात्राएं राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में लखनऊ मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगी। एकल शास्त्रीय नृत्य में समृद्धि व एकल वादन में साक्षी शर्मा ने द्वितीय और एकल शास्त्रीय गायन में जिकरा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.