प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- प्रतापगढ़। कौशाम्बी में आयोजित मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, महादेव नगर, पट्टी के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। प्रतियोगिता में प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी की टीमों ने प्रतिभाग किया था। महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के विवेक बिंद, कक्षा 11 के गौरव खरवार और कक्षा 11 के मोहम्मद आवेश ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय स्पर्धा का आयोजन गोरखपुर में होगा। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया और जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...