मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 मार्च को नोएडा में होने वाले कांशीराम जयंती के कार्यक्रम में मुरादाबाद से बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं के जाने की तैयारी है। मुरादाबाद के मंडलीय बसपा कार्यालय में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद मुनकाद अली ने मंडलीय समीक्षा की। कहा कि सभी कार्यकर्ता ने पूरी ताकत के साथ बूथ और सेक्टर कमेटी को बनाने में अपना पूरा पूर्ण सहयोग दें। प्रत्येक कमेटी में 50 फीसदी जिम्मेदारी युवाओं को देनी है। तभी उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। मुख्य सेक्टर प्रभारी बरेली मुरादाबाद मंडल पूर्व सांसद गिरीश चन्द्र ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के प्रत्येक जिले की प्रत्येक विधानसभा से बड़ी संख्या में बसपाई राष्ट्रीय दलित ...