मऊ, मार्च 12 -- मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने गुरुवार को मऊ जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्लेटफार्मों का गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए रेलवे अधिकारियों को रेल सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर दिशा निर्देश दिया। डीआरएम ने चेताया कि रेल सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम ने टिकट आरक्षण केन्द्र का भी दौरा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...