झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित नीति एवं मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप, मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के 31 मार्च तक ड्यू रोटेशनल ट्रांसफर (आवधिक स्थानांतरण) के अंतर्गत स्थानांतरण आदेश निर्धारित अविधि में जारी किए जा चुके हैं। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सभी शाखा अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए रोटेशनल ट्रांसफर के अंतर्गत दिनांक 31 मार्च तक ड्यू कुल 203 कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। जो इस दिशा में मंडल प्रशासन के सक्रिय एवं प्रभावी प्रयासों को दर्शाता है। मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे बोर्ड एवं सतर्कता विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए यह सुनिश्चित किया गया है कि संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचा...