बलिया, मार्च 17 -- बलिया, संवाददाता। आजमगढ़ मंडल में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए इस बार जायद फसलों का अच्छादन दायरा बढ़ाते हुए शासन ने 16 हजार 334 हेक्टेयर में बुआई करने के लिए निर्धारित किया है। वर्तमान में मंडल के तीनों जिलों आजमगढ, मऊ और बलिया में रबी की गेहूं समेत दलहनी और तिलहनी फसल तैयार होने के कगार पर पहुंच गई है। कुछेक अगैती दलहनी और तिलहनी फसलें तो पक चुकी है। ऐसे में कृषि विभाग ने जायद की खेती को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।विभागीय आंकड़ों में मंडल में 3785 हेक्टेयर मक्का, 200 बाजरा, 2500 मूंग, 850 उड़द, 374 सूरजमुखी, 638 जेठुआ सब्जी, 1045 में हारा चारा तथा 742 हेक्टेयर में चेना की बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर ब्लॉक और पंचायतों में कृषि विभाग की ओर से गोष्ठियां आयोजित कर किसानों को मोटा अनाज की खेती के ल...