मुरादाबाद, जनवरी 30 -- मुरादाबाद। मंडलायुक्त ने मंडल में जर्जर सड़कों के संबंध में मिल रही शिकायतों पर कमिश्नर ने रिपोर्ट मांगी। पूरे मंडल में क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का कहा। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या पर प्रभावी कदम उठाने को सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया। कई क्षेत्रों में सड़कों का बुराहाल है। इन सड़कों की सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले पूरा ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। किसी भी विभाग की सड़क हो उसे सुधारने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...