प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लाख की खेती किसानों की आय के लिए अच्छी है। मंडल के सभी जिलों में किसानों, कृषि उत्पाद समूहों को इसके लिए प्रशिक्षण दिलाया जाए। जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को गांधी सभागार में आयोजित मंडल स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कृषकों की आय और कृषि निर्यात को बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। इसके लिए कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से क्रेता-विक्रेता बैठकें आयोजित कराने व इन कार्यों में तकनीकी सहयोग के लिए शोध संस्थानों का चिह्नांकन कर उनसे समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। भारतीय डाक विभाग की ओर से संचालित डाक निर्यात कार्यक्रम को अधिकाधिक हितधारकों तक पहुंचाने, मंडल के ...