कानपुर, जून 2 -- कानपुर। 1 जनवरी-2026 से 31 मई यानी कि 152 दिनों में प्रयागराज मंडल में चेन खींचने और गिरफ्तार होने में 1563 यात्री पकड़े गए। इसमें से 232 यात्री सबसे अधिक कानपुर सेंट्रल पर गिरफ्तार हुए। इसका मतलब हर सातवां यात्री कानपुर में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने पकड़ा। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक जनवरी से 31 मई तक पांच माह में कानपुर सेंट्रल के अलावा पनकीधाम पर 20, अनवरगंज पर 14, जीएमसी के आसपास 35 लोग चेन पुलिंग करने में दबोचे गए। यह भी पढ़ें- चेन पुलिंग में जनवरी से अब तक 1563 गिरफ्तार यात्री चेन पुलिंग से बचे, यह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना व कारावास दोनों का प्रावधान है। इसके दुरुपयोग से ...