आगरा, मई 27 -- प्रदेश सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित एग्री जंक्शन से योजना कासगंज के युवाओं को अच्छी उम्मीद नजर आई है। जिले के 34 कृषि स्नातक युवाओं ने अपने आवेदन किये हैं। वहीं अगर अलीगढ़ मंडल में देखें तो हाथरस जिले के और भी रुचि दिखाई और 51 युवाओं ने कृषि क्षेत्र में काम करने के लिए आवेदन किया है। सरकार एग्री जंक्शन से स्टॉप वन शॉप संचालित कर प्रशिक्षित कृषि स्नानक युवाओं के जरिए किसानों की राह आसान करेगी। सरकार की इस योजना का उद्देश्य कृषि स्नातक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को आधुनिक खेती के लिए आवश्यक संसाधनों और तकनीकी मार्गदर्शन से जोड़ना है। स्टांप वन शॉप मॉडल के तहत संचालित इस योजना के जरिए किसानों को बीज, खाद, यूरिया और पेस्टीसाइड जैसी जरूरी सामग्रियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस वित्तीय वर्ष 20...