कानपुर, सितम्बर 29 -- बंटी पर बंधक बनाने के आरोप की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को प्रमुख संवाददाता, कानपुर। नगर निगम में पार्षद पवन गुप्त का पत्र रिसीव कराने पहुंचे कौशलपुरी मंडल मंत्री मनीष वाजपेयी को कथित रूप से बंधक बनाने और मोबाइल छीनने के मामले में भाजपा क्षेत्रीय संगठन ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है। आरोप महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी पर है। अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला प्रशासनिक कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। कोर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

घटना का वर्णन घटना के बाद मनीष वाजपेयी ने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू से मुलाकात की और बंटी पर दबंगई, बंधक बनाने व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इसके बाद महापौर प्रमिला...