बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय निर्वाचन में जनपद से मंडल मंत्री के पद पर आदित्य प्रकाश द्विवेदी श्यामू व कोषाध्यक्ष पद पर रामकिशोर साहू निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने प्रमाण पत्र वितरित कर शपथ दिलाई। निर्वाचन में जनपद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह सहित ब्लाक पदाधिकारी शिक्षक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी ने कहा कि सभी शिक्षक चार अप्रैल को टीईटी के विरोध में दिल्ली के प्रदर्शन में प्रतिभाग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...