रामपुर, अगस्त 30 -- रामपुर में जनपद के चार युवा फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन मुरादाबाद मंडल की अंडर-19 टीम में हुआ है। चयन के बाद ये खिलाड़ी बलिया में आयोजित होने वाली इंटर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अनीस अहमद ने बताया कि जैन इंटर कॉलेज के छात्र शेखर दिवाकर, लक्ष्य, केशव और मोहम्मद बिलाल जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा संचालित रामपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। चारों खिलाड़ियों के मंडल टीम में चयन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शाकीर मोइन कुरैशी ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- रवींद्र मिश्र बने प्रयागराज मंडल फुटबाल टीम के मुख्य प्रबंधक अकादमी के कोच विजेंद्र कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को दिए जा रहे कड़े प्रशिक्षण का ही...