बलरामपुर, अप्रैल 6 -- उतरौला, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के इमिलिया बंघुरा स्थित राम तीर्थ डिग्री कॉलेज के सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत आयोजित तीन दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन सोमवार को राष्ट्रगान के साथ हुआ। समापन सत्र में प्रदेश सह-संयोजक ओम प्रकाश ने बूथ प्रबंधन विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ समिति के गठन, सत्यापन और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कार्यशाला में महिला कार्यकर्ता, युवा टोली, संपर्क योजना और बूथ सदस्यों की मोबाइल सूची तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण अभियान में सात सत्र आयोजित हुए, जिनमें रात्रि निवास की भी व्यवस्था रही। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा और विधायक राम प्रताप वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों क...