बदायूं, जनवरी 8 -- दातागंज। बसपा नेता आतिफ खां जख्मी ने बुधवार को आवास पर विधानसभा स्तरीय बैठक की। यहां मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी बरेली मंडल जयपाल सिंह ने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने कहा 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जायेगा। इस बार कार्यक्रम मंडल स्तर पर नेहरू युवा केंद्र कचहरी बरेली में होगा। बसपा नेता आतिफ खां ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में बरेली पहुंचने की अपील की है। विनोद कश्यप ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा प्रभारी अतुल कश्यप, नेत्रपाल सागर, विधानसभाध्यक्ष अभिषेक भारती, जिला महासचिव देवकीनंदन शाक्य, जिला सचिव नीरज कुमार दिवाकर, इंद्रपाल सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.