मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- गांवों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने, स्कूल ड्रापआउट दर घटाने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का सरकारी ऐलान यहां दिखाबा साबित हो रहा है। मार्च महीने से केंद्र संचालन शुरू कराने की घोषणा मझधार में है। मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल रामपुर में 883 ग्राम पंचायतें योजना का क्रियान्वयन होना है। परियोजना का संचालन पंचायत भवनों से होना है। जिसके लिए प्रत्येक पंचायत को 3.80 लाख दिए हैं। 1.30 लाख रुपए आइटी उपकरणों की खरीद पर खर्च होनी है। 70 हजार के फर्नीचर होंगे और 1.80 लाख पुस्तकों व डिजिटल सामग्री के लिए मिला है। योजना की निगरानी की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और बीडीओ की होगी। शासन की ओर से 33.54 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी गई है। केंद्र पर कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, 55-इंच एल...