चंदौली, जून 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल के व्यस्त ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड में संरक्षा एवं परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए गुरुवार को मुठानी स्टेशन पर अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली तथा भभुआ रोड-कुदरा खंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली का शुभारंभ किया गया।

मुठानी स्टेशन पर सुधार मुठानी स्टेशन पर सेंट्रलाइज्ड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई है। इस उन्नयन के फलस्वरूप स्टेशन की रूट 35 से बढ़कर 82 हो गई है, जिससे ट्रेनों के संचालन में अधिक लचीलापन एवं दक्षता प्राप्त होगी। यह नई प्रणाली वर्ष 2001 में स्थापित पैनल इंटरलॉकिंग व्यवस्था का स्थान लेगी। इसी क्रम में भभुआ रोड-मुठानी-पुसौली-कुदरा रेलखंड में लगभग 22.23 रूट किलोमीटर क्षेत्र में ऑटोमैटिक ब्ल...